यूपीआई आईडी चलेगा अब दुनिया भर में – UPI Rupay Credit Card

यूपीआई-आईडी-चलेगा-अब-दुनिया-भर-में-UPI-Rupay-Credit-Card

यूपीआई आईडी, पेमेंट करने का एक ऐसा जरिया है जिसे आप किसको भी इंस्टेंट पेमेंट कर सकते है। UPI आज से करीब 7 साल पहले भारत सरकार के द्वारा बनाया गया एक पेमेंट सिस्टम है। जो लॉन्च होनेके बाद ऐसा पॉपुलर हुआ की आज 10 में से 8 पेमेंट यूपीआई से की जाती है।
भारत के बाद अब आप UPI का उपयोग दूसरे देशो में भी कर पाएंगे। हाली ही में हुए G20 Summit के अंदर भारत के द्वारा UPI का प्रस्ताव दूसरे देसो के सामने रखा गया था और भारत की ये कोसिस रंग लाइ और यूपीआई को कुछ देशो के द्वारा हरी जंडी मिलते हुए अब आप विदेश में भी यूपीआई आयडी का उपयोग करके पेमेंट कर पाएंगे।

यूपीआई का मतलब क्या होता है ?

UPI जिसका फुल फॉर्म होता है Unified Payments Interface. ये एक तत्काल पेमेंट सिस्टम है जिसको भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम के द्वारा बनाया गया है।

विकिपीडिया के अनुसार इसको 2016 में इसको पर्सन टू पर्सन और पर्सन टू मर्चन्ट दो तरीके की पेमेंट करने के लिए बनाया गया था पर समय बीतने के साथ इसमें नई नई सुविधाये जुड़ती गई और आज के समय में सबसे ज्यादा पैसा ट्रांसफर UPI Payment के माध्यम से किया जाता है।

यूपीआई आईडी क्या होता है?

यूपीआई आईडी एक प्रकार का एड्रेस है जिससे यूजर की पहचान करने के लिए उपयोग में लिया जाता है। ये UPI System का ही एक पार्ट है जिसको हम पैसे की लेनदेन के समय उपयोग में लेते है।

यूपीआई आईडी का फॉर्मेट कुछ ‘yourname@bankname’ प्रकार से होता है। जिसमे सबसे पहले व्यक्ति का नाम, उसके बाद ‘@‘ और उसके बाद बैंक का नाम आता है।

यूपीआई आईडी कैसे बनाएं

इसे बनाने के कई तरीके है पर इसको बनाने का तरीका आप कोनसा पेमेंट ऐप उपयोग कर रहे है उसपर निर्भर रहता है।
गूगल पे गाइड के अनुसार अगर आपको UPI ID बनाना है तो आपको निचे दिए गए कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • गूगल पे ऐप को खोलके अपने Profile picture पर क्लिक करे।
  • उसके बाद आपको Bank account पे क्लिक करे।
  • फिर जो बैंक अकाउंट आपको अपने UPI ID से लिंक करना है उस पर क्लिक करे।
  • फिर Next करके edit पर क्लिक करे।
  • और आखिर में नया आईडी बनाने के लिए ‘+‘ पर क्लिक करे।
इस भी पढ़े:  इंग्लिश का हिंदी में अनुवाद करने वाले टॉप ट्रांसलेटर (2024)

UPI का विकास

समय के साथ UPI Payments में कई नए बदलाव किए गए हैं। जिसकी शुरुआत 2017 से हुए थी। लॉन्च के एक साल बाद इसमें रिफंड, मल्टी बैंक अकाउंट और ऑफलाइन पेमेंट जैसे फीचर्स को इसमें जोड़ दिया गया। साल 2020 में इसमें सबसे बड़ा बदलाव लाया गया और इसमें QR Code का फीचर जोड़ा गया और इसके साथ यूपीआई को पुरे भारत एक पहचान मिली।

करीब चार सालो के बाद साल 2024 में फिरसे एक नया फीचर जोड़ा गया है जिससे अब पूरी दुनिया में आप UPI के माध्यम से पैसा ट्रांसफर कर पाएंगे।

किन विदेशी देशों में यूपीआई चलेगा ?

भारत के वडाप्रधान श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा जी20 विश्व शभा के अंतर्गत यूपीआई को पुरे विश्व के सामने रखा गया था। जिसे अब भारत के आलावा विदेशी देशों ने भी अपनाया है और अब इसका उपयोग ग्लोबल पेमेंट की तरह किया जायेगा जिस्से कोई भी व्यक्ति एक देश से दूसरे देश में सीधे पैसे की लेनदेन कर सकेगा।

UPI Global अब फ्रांस, सिंगापुर, यूएई, नेपाल, भूटान, श्रीलंका और मॉरीशस में सक्रीय है। तो आप इन सभी देशो में UPI Payments के माध्यम से पैसा ट्रांसफर कर पाएंगे। इसके अलावा मॉरीशस में Rupay UPI को भी सक्रिय किया जा चूका है जिस्से अब आप Rupay Credit Card उपयोग भी Internationally कर पाएंगे।

इसे भी पढ़े: PM Kisan: आधार कार्ड नंबर से पीएम किसान स्टेटस चेक करें

3 Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *