Sukanya Samriddhi Yojana 2024 बेटियों के भविष्य के लिए बचत खाता

Sukanya Samriddhi Yojana 2024 Saving Account for Daughters' Future
Sukanya Samriddhi Scheme 2024

भारत सरकार द्वारा Sukanya Samriddhi Yojana में ब्याज दर बढ़ा दी गई है। साल 2024 में नए नियमों के मुताबिक अब इस बचत योजना के तहत आपको सालाना 8% की जगह 8.2% ब्याज मिलेगा।

जिसके मुताबिक, अगर आपने सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अपनी बेटी का बचत खाता खुलवाया है तो नई ब्याज दर के मुताबिक आपको अपनी बचत पर सालाना 8.2% ब्याज मिलेगा और एक साल में आप अधिकतम 1.5 रुपये ही जमा कर पाएंगे। तो आइए जानते हैं क्या है सुकन्या समृद्धि योजना और इसमें खाता कैसे खोलें।

Sukanya Samriddhi Yojana Details

सुकन्या समृद्धि योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 22 जनवरी 2015 को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान अंतर्गत शुरू की गई थी। यह योजना लड़की के माता-पिता को उसकी पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करती है।

इस योजना के तहत 1 से 10 साल की उम्र की बच्चियों का खाता खोला जाता है. जिसमें पहली बार 250 रुपये जमा करके खाता खोला जाता है और फिर आप सालाना 250 रुपये से लेकर अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक की राशि जमा कर सकते हैं। 2024 के नए नियमों के मुताबिक अब सालाना 8.2 फीसदी का ब्याज मिलेगा।

Sukanya Samriddhi Yojana का लाभ केवल लड़कियां ही उठा सकती हैं और खाता खोलने की प्रक्रिया तभी की जा सकती है जब लड़की की उम्र 10 वर्ष से कम हो। एक बार खाता खुलने के बाद आपको सालाना कम से कम 250 रुपये जमा करने होंगे अन्यथा उस खाते पर 50 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: फ्री सिलाई मशीन योजना 2024

सुकन्या समृद्धि योजना के फायदे

यदि किसी बालिका का खाता सुकन्या समृद्धि योजना योजना के अंतर्गत खोला जाता है, उसे निचे दिए गई लाभ मिल सकते है।

  • 8.2% सालाना ब्याज।
  • कोई Tax नहीं लगाया जाता।
  • न्यूनतम राशि बचत खाता 250 रुपये तक।
  • बालिका की शिक्षा के लिए जमा राशि का 50% तक निकाल सकते हैं। (तब बालिका की उम्र 18 से अधिक होनी चाहिए।)
  • लम्बे समय के निवेश की तरह काम आता है।

सुकन्या समृद्धि योजना के नुकसान

  • प्रति वर्ष अधिकतम 1.5 लाख रुपये ही जमा किये जा सकते हैं
  • यह योजना केवल लड़की की शिक्षा या उसकी शादी के खर्च के लिए है।
  • एक परिवार में अधिकतम दो बालिकाओं के लिए खाते खोले जा सकते हैं। (यदि जुड़वाँ बच्चे हैं तो दो से अधिक)
  • 21 वर्ष की आयु तक खाता बंद नहीं किया जा सकता है और सारा पैसा नहीं निकाला जा सकता है। (अपवाद: यदि लड़की या अभिभावक की मृत्यु हो गई हो तो इसे बंद किया जा सकता है।)
  • खाता तभी खोला जाता है जब बालिका की उम्र 10 वर्ष से कम हो।
  • एक साल में कम से कम 250 रुपये जमा न करने पर 50 रुपये का जुर्माना लगाया जाता है.

Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate

2015 में जब यह योजना शुरू की गई थी, तब सालाना ब्याज 9.1% मिलता था, जिसे उसी साल बाद में बदलकर 9.2% कर दिया गया। साल 2022 में इसमें फिर बदलाव किया गया और ब्याज दर घटाकर 7.6% कर दी गई। 2024 के नए बदलावों के अनुसार 2023 तक इसकी ब्याज दर 8% थी, जिसे फिर से बढ़ा दिया गया और नए नियमों के अनुसार अब Sukanya Samriddhi Yojana के तहत 8.2% ब्याज मिलता है।

Sukanya Samriddhi Account

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खोलने के लिए आप किसी भी बैंक में जा सकते हैं क्योंकि यह योजना इंडिया पोस्ट के अलावा कई अन्य बैंकों में भी उपलब्ध है।

बालिका का के बचत खाता खोलने की पूरी प्रक्रिया ऑफ़लाइन है, इसलिए आपको आवश्यक दस्तावेजों के साथ बैंक जाना होगा और फॉर्म भरकर खाता खोलना होगा।

Sukanya Samriddhi Scheme Required Documents

  • माता-पिता या अभिभावक का आधार कार्ड और पैन कार्ड
  • बालिका का आधार कार्ड
  • बालिका का जन्म प्रमाणपत्र
  • बालिका का फोटो

इसे भी पढ़ें: CM Ladli Behna Yojana 2024 की 10वीं इन्सटॉलमेंट हुई जारी

2 Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *