इंग्लिश का हिंदी में अनुवाद करने वाले टॉप ट्रांसलेटर (2024)

इंग्लिश का हिंदी में अनुवाद करने वाला ऐप्स

ऑनलाइन कई सारे लैंग्वेज ट्रांसलेटर अवेलेबल है जो इंग्लिश का हिंदी में अनुवाद कर सकते है पर यहाँ पर हमने आपके लिए Top ट्रांसलेटर्स ढूंढे है जिसका उपयोग करके आप इंग्लिश का हिंदी और हिंदी का इंग्लिश में अनुवाद कर सकते है।

1. गूगल ट्रांसलेट (Google Translate)

गूगल ट्रांसलेट को Google to translate text द्वारा बनाया गया है जो एक ऐसा सर्विस है जो कई भाषा का अनुवाद कर सकता है। Wikipedia के अनुसार गूगल ट्रांसलेट को 2006 में लॉन्च किया गया था और इसको आज 610 मिलियन से भी ज्यादा लोग रोज उपयोग करते है।

गूगल ट्रांसलेट का ऍप और वेबसाइट है, जिसकी मदद से आप आसानी से दूसरी भाषा को अपनी भाषा में अनुवाद कर सकते है।इसके अलावा भी गूगल ट्रांसलेट दूसरी सेर्विसेस और फीचर्स को सपोर्ट करता है जैसे इमेज ट्रांस्लेशन, लाइव ट्रांसलेशन, डॉक्यूमेंट ट्रांस्लेशन, वेबसाइट ट्रांस्लेशन।

गूगल ट्रांसलेटर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से काम करता है अगर आपके फ़ोन में गूगल ट्रांस्लेट ऍप है तो आप उसके अंदर अपनी भाषा को ऑफलाइन ट्रांस्लेशन के लिए डाउनलोड कर सकते है जिससे जभी आपको ट्रांसलेशन की जरूर पड़े आप ऑफलाइन भी उसका उपयोग कर सके।

विकिपीडिया के अनुसार 2024 तक गूगल ट्रांसलेट 133 भाषा को सपोर्ट करता है। तो आपको हिंदी के अलावा कोई भी भाषा में अनुवाद करना है तो आप उसको गूगल के ट्रांसलेटर ऍप से कर सकते है।

साथ ही ये वौइस् इनपुट्स को भी सपोर्ट करता है जिससे आप बोल के भी अपना अनुवाद कर सकते है और अगर आप किसी व्यक्ति से बात कर रहे है और आपको लाइव में उसका अनुवाद करना है तो भी आप गूगल के Conversation फीचर का उपयोग करके कर सकते है।

Google Translate History: अगर आपने ऐसा एप्प इनस्टॉल किया है या वेबसाइट पर अपना गूगल अकाउंट लॉगिन है तो आपके अपने ट्रांसलेशन की हिस्ट्री भी देखने को मिल जाएगी।

2. यांडेक्स ट्रांसलेट (Yandex Translate)

Yandex एक इंटरनेट बेस्ड कम्पनी है जिसके अंदर कई सारी सर्विसेस आती है जैसे की Yandex Search, Yandex Games, Yandex Taxi और भी कई सारी ऊनी में से एक Yandex Translate भी है।

इस भी पढ़े:  फ्री सिलाई मशीन योजना 2024 | सबको मिलेगी Rs.15000 की सहाय

Yandex Translate (यांडेक्स ट्रांसलेट) एक वेब सर्विस है जो Yandex के द्वारा डेवेलोप किया गया है। ये भी गूगल ट्रांसलेट के जैसे Neural Machine Translation सिस्टम पे चलता है। जिससे आप आसानी से कोई भी भाषा का अनुवाद अपनी भाषा में कर सकते है।

उनकी वेबसाइट के अनुसार ये 100 भी ज्यादा भाषाएँ सपोर्ट करता है। जिसमे आपको हिंदी भाषा भी मिल जाएगी।

यांडेक्स ट्रांसलेट टेक्स्ट ट्रांसलेशन के अलावा भी दूसरे फीचर्स सपोर्ट करता है जैसे फोटो ट्रांसलेशन, साइट ट्रांस्लेशन, डायलॉग ट्रांस्लेशन और ये दूसरे ट्रांसलेटर की जैसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीको से काम कर सकता है तो अगर आपको ऑफलाइन ट्रांस्लेशन करना है तो आप इसके ऑफलाइन भाषा डिक्शनरीएस को डाउनलोड कर सकते है, जिससे आप जभी चाहे तब इसका उपयोग कर पाएंगे।

3. माइक्रोसॉफ्ट ट्रांसलेटर (Microsoft Translator)

Microsoft के द्वारा इस ट्रांसलेटर को बनाया गया है। जो मुख्य रूप से मोबाइल ऍप के स्वरुप में काम करता है। इसका वेब मॉड्यूल भी है पर उसका उपयोग करने के लिए आपको Bing Translator की वेबसाइट पर जाना होगा।

माइक्रोसॉफ्ट ट्रांसलेटर ऐप दूसरे ट्रांसलेटर के मुकाबले आपको थोड़ा काम फीचर वाला लगेगा पर इन सभी ट्रांसलेटर में से ये सबसे फ़ास्ट ट्रांस्लेशन की छमता रखता है।

2024 तक ये 135 भाषा को सपोर्ट करता है और इसके अंदर भी आपको हिंदी भाषा का सपोर्ट देखने को मिल जायेगा।
इसके साथ भी आपको इमेज ट्रांस्लेशन, मुलती डिवाइस कन्वर्सेशन जैसे कुछ फीचर्स मिल जायेंगे जिनमे से कुछ फीचर सिर्फ मोबाइल ऍप में ही सपोर्ट करते है।

माइक्रोसॉफ्ट ट्रांसलेटर के मोबाइल ऍप में आपको ऑफलाइन ट्रांस्लेशन का फीचर भी मिलता है जिससे आप अपनी भाषा में ऑफलाइन भी ट्रांस्लेशन कर सकते है।

इन सभी ट्रांसलेटर एप्प का उपयोग करके आप आसानी से इंग्लिश का हिंदी में अनुवाद कर सकते है।

3 Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *